Iran War: सीजफायर पर वार्ता करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा इस्लामाबाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई लोग हैं...
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ सीजफायर पर वार्ता करने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उनके साथ विशेष राजदूत स्टीव विटकॉफ, सलाहकार जारेड कुशनर भी मौजूद हैं। ईरान का प्रतिनिधिमंडल पहले ही इस्लमाबाद पहुंच चुका है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। बता दें कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल एक दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गया है। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में अन्य अधिकारियों में विदेश मंत्री अब्बास अराघची, सुप्रीम नेशनल डिफेंस काउंसिल के सचिव अली-अकबर अहमदियन, सेंट्रल बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेमती, साथ ही संसद के कई सदस्य शामिल हैं।
मंगलवार को ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों में दो सप्ताह का विराम घोषित किया था, जो इस संघर्ष के दौरान अमेरिका के शामिल होने के 40 दिन बाद आया। ईरान द्वारा पेश 10 सूत्री प्रस्ताव को ट्रंप ने वार्ता के लिए कारगर आधार बताया है। इसमें सभी मोर्चों पर आक्रामक कार्रवाई रोकने की शर्त शामिल है। जिसमें लेबनान भी शामिल है।
pc- tv9






