Israel: पाकिस्तान के दावों की इजरायल ने निकाली हवा, कहा- लेबनान में कोई सीजफायर नहीं

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने यह बयान ऐसे समय दिया हैं जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थ के तौर पर दावा किया था कि यह सीजफायर लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में प्रभावी होगा। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संक्षिप्त लेकिन सख्त बयान में कहा गया, अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो सप्ताह का संघर्ष विराम लेबनान को शामिल नहीं करता है।

इजरायल का तर्क है कि लेबनान में ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह द्वारा किए जा रहे हमले एक अलग मोर्चा हैं। इजरायल का मानना है कि जब तक उसकी उत्तरी सीमा सुरक्षित नहीं हो जाती और हिजबुल्लाह के हमले बंद नहीं होते वह लेबनान में अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।

pc- ndtv.in