Jaipur: दूदू में युवक-युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
- byShiv
- 29 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जयपुर के पास दूदू से एक बड़ी खबर हैं और इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव भी फूल गए है। जी हां जानकारी के अनुसार मौखमपुरा थाना इलाके के बाडोलाव गांव में बीती शुक्रवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक और एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है। सूचना मिलने के बाद दूदू पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो युवक और युवती दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनकी नाजुक हालत को देखते हुए, उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौखमपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
दूदू में इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने कीे कोशिश कर रही है। पुलिस ने मौके पर ही मौजूद लोगों से पूछताछ की और इस वारदात से जुड़े कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
pc- livemint.com




