Jammu and Kashmir: बाढ़ के कारण जम्मू कश्मीर में बिगड़े हालात, हर तरह मची तबाही, कई इलाकों से संपर्क टूटा, प्लेन डायवर्ट

इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए हैं, भारी बारिश, स्नोफॉल, लैंडस्लाइड और बाढ़ ने चारों और तबाही मचा दी है। कई इलाकों में प्राकृतिक आपदा आ गई है। कई लोग बेघर हो गए उनका सबकुछ बाढ़ में बह गया हैं, फसलें तबाह हो गई हैं। घाटी के मैदानी इलाकों सहित अन्य हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तुलैल और गुरेज, और दक्षिण कश्मीर में सिंथन टॉप पर रात भर ताज़ा बर्फ गिरी। अधिकारियों ने बताया कि मध्यम बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। खराब मौसम के कारण फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई हैं और कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।

स्कूल, कॉलेज हुए बंद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के कारण तुलैल में कक्षा 8 तक और गुरेज में कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजी ला और मुगल रोड जैसे ऊंचे इलाकों में भी ताज़ा बर्फबारी हुई हैं। सबसे ज्यादा तबाही रामबन जिले में हुई है। भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई जिसके बाद 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं है।

मकान हुए क्षतिग्रस्त
धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने और लगातार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए 100 से अधिक ग्रामीणों को बचाया। उन्होंने बताया कि एक जलाशय के उफान पर होने के कारण कई वाहन बह गए।

pc- hindi.mid-day.com