job news 2026: भारतीय डाक विभाग में निकली हैं 10वीं पास के लिए वैकेंसी, कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर नौकरी करने की सोच रहे हैं और चाहते हैं की अच्छी जॉब मिल जाएं तो यह खबर आपके लिए काम की है। भारतीय डाक विभाग में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बेंगलुरू स्थित मेल मोटर सर्विस के तहत की जाएगी। इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती डेप्युटेशन-अब्जॉर्प्शन के आधार पर होगी
आवेदन- नोटिफिकेशन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के अंदर स्वीकार किए जाएंगे।
कुल पद-इस भर्ती के तहत कुल 11 पद भरे जाएंगे
कौन कर सकता है आवेदन- मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
आयु सीमा- आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
सैलरी- 19,900 रुपये से 63,200 रुपये प्रतिमाह तक
आवेदन- ऑफलाइन करना होगा, इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र को सही तरीके से भरकर उसके साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयु प्रमाण पत्र, नियुक्ति और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा करनी होगी। पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु-560001 के एड्रेस पर निर्धारित समय के अंदर भेजना होगा।
pc- businesstoday.in





