job news 2026: सरकारी स्कूलों में निकली पीटीआई के पदों के लिए भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां शारीरिक शिक्षा और खेल के फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी कैडर में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के 2000 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
कुल पद- 2000
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 1 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2026
कितनी मिलेगी सैलरी- तीन साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान बिना किसी अतिरिक्त भत्ते के 29200 रुपये प्रति माह का तय वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद नियमानुसार वेतन और भत्ते लागू होंगे
योग्यता-किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना चाहिए, इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास सीपीईडी या डीपीएड या बीपीईड योग्यता होनी चाहिए।
उम्र सीमा-न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 37 वर्ष
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं





