job news 2026: आईआईटी में निकली हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, कर सकते हैं आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आप शिक्षा के क्षेत्र में जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेट 1 और ग्रेट 2 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।
कुल पद -54 
किन क्षेत्रों में होगी भर्ती- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, मेडिकल इमेज एनालिसिस, कम्प्यूटेशनल मल्टी-ओमिक्स, कम्प्यूटेशनल एपिडेमियोलॉजी, इंटरनेट ऑफ मेडिकल थिंग्स, वियरेबल हेल्थकेयर डिवाइस, मॉनिटरिंग सिस्टम, बायोसाइंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
आयु सीाम- पदों के अनुसार
योग्यता- संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए, कम  से कम 3 साल का पढ़ाने, रिसर्च या इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव भी जरूरी है
कितना मिलेगा वेतन- चयनित उम्मीदवारों को  70,900 रुपये प्रति महीने से सैलरी शुरू होगी और पदों के अनुसार बढ़ती जाएगी
कैसे करें आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.iiti.ac.in देख सकते हैं

pc- peoplematters.in