Jokes: संता- बचपन में माँ की बात सुनी होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते, बंता- क्या कहती थी तेरी माँ? पढ़ें आगे

Joke 1:

पति :– तेरे बाप को अभी तक जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं है।
पत्नी :- क्यों आज क्या हुआ ?

पति :– आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना ?

Joke 2:

संता (डॉक्टर से) :– डॉक्टर साहब मुझे दो साल पहले बुखार आया था!!
डॉक्टर :– तो अब यहाँ क्यों आये हो ?

संता :– तब आपने दवाई देते समय नहाने को मना किया था

मैं यहाँ से गुज़र रहा था तो सोचा पूछता चलू की

अब नहा लू या अभी भी ना ही नहाऊ…

Joke 3:

मंदिर में संता :- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो…
भगवान :- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए…?

संता :- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो…!

Joke 4:

संता :- बचपन में माँ की बात सुनी होती तो आज ये दिन नहीं देखने पड़ते।
बंता :- क्या कहती थी तेरी माँ।

संता :- जब बात ही नहीं सुनीं तो मुझे क्या पता की क्या कहती थी।

Joke 5:

संता इंटरव्यू देने गया….
बंता :-व्हाट इस योर नेम ?

संता :- होला

बंता :- ये कैसा नाम है ?

संता :- जी वो मैं होली के दिन पैदा हुआ था।

बंता :- अच्छा हुआ तुम लोहड़ी के दिन पैदा नही हुए।