Kaithal: पोती ने दादी के साथ खाया जहर, लेटर में लिखा पापा, मम्मी के अभिषेक के साथ अवैध संबंध... इसे छोड़ना नहीं....
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के कैथल में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक युवक से परेशान होकर महिला ने अपनी पोती के साथ मिलकर 22 अगस्त को हनुमान वाटिका के पार्क में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें 13 वर्षीय छात्रा की 23 अगस्त को करनाल कल्पना चावला में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। छात्रा ने अपने पिता के नाम एक पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसमें लिखा है कि पापा, अभिषेक और मम्मी के बीच अवैध संबंध है। हम अपनी जान दे रहे हैं, लेकिन अभिषेक को सजा दिलवाना। अभिषेक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पत्नी के थे अवैध संबंध
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिकायत के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 2012 में सफीदों निवासी महिला के साथ हुई थी। उसके पास एक बेटा और एक 13 वर्षीय बेटी थी। बेटी शहर के राजकीय स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि अभिषेक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। वह गाड़ी चलाने का काम करता है और इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अभिषेक उनके घर आता था। अभिषेक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर बेटी को जानकारी थी। दोनों ने बेटी को धमकी दी थी कि किसी को बताया तो मार देंगे। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को अभिषेक महिला के साथ घर पर मौजूद था। महिला का पति भी आ गया था। उसने उस समय महिला से मारपीट की। उसी दिन महिला अपने मायके चली गई थी।
बेटी को धमकाता था आरोपित
खबरों की माने तो आरोपित अभिषेक बेटी को धमकाता था कि किसी को कोई बात नहीं बतानी है। इससे नाबालिग बच्ची और उसकी दादी परेशान हो चुके थे। अभिषेक यह भी कहता था कि वह महिला से शादी करेगा। घर में चल रहे इस विवाद और अभिषेक की धमकियों से परेशान होकर दादी-पोती ने 22 अगस्त को दोपहर के समय हनुमान वाटिका के पार्क में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। बच्ची को करनाल कल्पना चावला रेफर किया था और 23 अगस्त को उसकी मौत हो गई। महिला का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
pc- india tv hindi





