किम जोंग की बहन ने अमेरिका को चेताया, उत्तर कोरिया की सुरक्षा को मिली चुनौती तो थर्रा देंगे नतीजे

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ चल रही इजरायल और अमेरिका की जंग के नाजुक मौके पर किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा है कि अगर उत्तर कोरिया की सुरक्षा को किसी तरह की चुनौती मिलती है तो इसके नतीजे थर्रा देने वाले होंगे। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन की राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बहन अमूमन अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर कम ही बोलती है।

मंगलवार को किम यो जोंग का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने हजारों सैनिकों के साथ 11 दिन की फ्रीडम शील्ड एक्सरसाइज शुरू की है। इसके अलावा ये बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान पश्चिम एशिया में झुकने को तैयार नहीं है।

उत्तर कोरिया के इस बयान का संदर्भ समझना जरूरी है, अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, इसका नाम फ्रीडम शील्ड 2026 है। यह अभ्यास 9 मार्च 2026 को शुरू हुआ और 19 मार्च 2026 तक चलेगा यानी कुल 11 दिन। दक्षिण कोरिया की सेना के करीब 18000 सैनिक इसमें हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका की तरफ से सैनिकों की सही संख्या बताई नहीं गई है लेकिन हजारों में है।

pc- hindustan