LPG Cylinder: त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जाने कितने में मिलेगा
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वैसे इस महीने में त्योहार भी आने वाले हैं लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को महंगाई का झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव कर दिया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों बढ़ाई हैं और इसका दाम 62.50 रुपये बढ़ाया गया है।
जाने कितने के हुआ सिलेंडर
1 अक्टूबर 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें, तो राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 62.50 रुपये बढ़कर अब 2,810 रुपये हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते सितंबर महीने की शुरुआत में भी 19 किलो सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया था और दिल्ली में ये 9.50 रुपये महंगा हुआ था, अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले एलपीजी पर महंगाई का अटैक हुआ है।
घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
जहां एक ओर तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई हैं, तो इस बीच राहत भरी बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहा है।
pc- businesstoday.in





