LPG Shortage: इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार ने दिया निर्देश, बढ़ेगा इनका उत्पादन

इंटरनेट डेस्क। सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर बढ़ते संकट से निपटने की तैयारियां और तेज कर दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियों से इन उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने को कहा है। इसके लिए सरकार उन कंपनियों को प्रोत्साहन दे सकती है। 

शुक्रवार को हुई बैठक
खबरों की माने तो एक अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में इंडक्शन हीटर और इससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े बर्तनों का उत्पादन किस तरह तेजी से बढ़ाया जा सकता है। 

गैस आपूर्ति हो रही बाधित
हाल में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से इन उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई है और ये बाजार में खूब बिक रहे हैं। बैठक में ऊर्जा सचिव, विदेश व्यापार महानिदेशक और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

pc- abp news