LPG Shortage: पांच किलों वाला छोटू सिलेंडर मिलेगा अब बिना ऐड्रेस प्रूफ, जाने कौन उठा सकता हैं फायदा

इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग का असर दुनिया के कई देशों में देखा जा रहा है और इसके कारण भारत में भी एलपीजी गैस की किल्ल दिख रही है। इस बीच क्रूड ऑयल की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसको देखते हुए देश में एलपीजी सिलेंडर के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू हुआ है। शहरों में सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग के 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद हो रही है।

बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5 किलो वाला सिलेंडर
हालांकि सरकार ने 5किलों वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, ये कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को अथॉराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-आईडी दिखानी होगी। इसके बाद वो तुरंत 5 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर ले सकेंगे।

किसे मिलेगा फायदा
सरकार की इस सुविधा का फायदा दूसरे शहरों में किराये पर रहने वाले स्टूडेंट्स, बैचलर, प्रवासी मजदूर उठा सकते हैं। अगर आप स्थायी निवासी हैं, तो आप भी छोटा सिलेंडर भरवाकर बैकअप के तौर पर रख सकते हैं।

pc- bazaar.businesstoday.in