Maharashtra: संजय राउत ने कहा, साईं बाबा, मां भवानी की शपथ ली हैं, अगर कोई सांसद छोड़कर गया तो फिर....
- byShiv
- 17 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। शिवसेना (यूबीटी) में बगावत की अटकलों के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि ये ऑपरेशन टाइगर है, मीडिया के जरिए मैं ये कहना चाहता हूं कि हमारे साथ यहां यूबीटी के लोकसभा नेता अरविंद सावंत, चीफ व्हिप अनिल देसाई और नासिक के सांसद राजाभाऊ मौजूद हैं।
उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी के कुछ सांसद मुंबई में थे तो कुछ दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि धनुष-बाण का निशान शिवसेना का था, उद्धव ठाकरे का था। हम उस निशान के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे। इसी दौरान उन्होंने बागी सांसदों को खुली चेतावनी भी दी। संजय राउत ने कहा कि एक ने साईं बाबा की शपथ ली, एक ने मां भवानी की शपथ ली, एक ने अपनी मां की शपथ ली तो एक और ने अपनी मां-बेटी की शपथ ली, इसके बाद भी कोई शिवसेना छोड़कर गया तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।
खबरों की माने तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट करते हुए बताया कि मैं अभी मानता हूं कि हमारे सभी सांसद साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमने सांसदों से बात की है, उन्होंने साईं बाबा, मां भवानी और अपनी मां की शपथ (कसम) ली है। इसके बाद भी अगर कोई दगा देता है तो उसको छोड़ेंगे नहीं।
pc- navjivanindia.com






