Mangalwar ke upay: मंगलवार के दिन नहीं करने चाहिए आपको भूलकर भी ये काम, हो सकती हैं आपको कई तरह की....
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। हमारे सभी शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभदायक होता है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि मंगलवार को इन कामों को करने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है, तो आइए जानते हैं।
कौन सा काम नहीं करना चाहिए
मंगलवार के दिन किसी को भी पैसे उधार नहीं देना चाहिए। मंगलवार के दिन पैसों के लेन-देन करने से भी बचें। मंगलवार के दिन तामसिक भोजन और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
मंगलवार के दिन चाकू, कैंची, सुई या कोई भी नुकीली और धारदार वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार में कलह या विवाद की स्थिति बन सकती है।
मंगलवार को बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे धन और आयु की हानि हो सकती है।
pc- timesnowhindi.com






