1 May: एक मई से बदलने जा रहे कई नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर इसका सीधा सीधा असर

इंटरनेट डेस्क। नया महीना शुरू होने में एक दिन बचा हैं और मई का महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से लेकर क्रेडिट कार्ड तक कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेंगे जो आपकी जेब पर भी असर डालेंगे। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के लिए इन्हीं बदलावों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं। 

एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियमों में बदलाव
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग- 1 मई से हो रहे बदलाव के तहत अब आप एक सिलेंडर की डिलीवरी के तुरंत बाद दूसरा सिलेंडर बुक नहीं करा पाएंगे। शहरों में बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन और ग्रामीण हिस्सों में बुकिंग के लिए 45 दिन तक का इंतजार करना होगा।

ऑटो-डेबिट होगा
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का सालाना प्रीमियम मई में ऑटो-डेबिट होगा। यानी कि आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से 436 और 20 रुपये अपने आप कट सकते जाएंगे। ऐसे में इन योजनाओं के लाभार्थियों को अपने अकाउंट्स में पर्याप्त बैलेंस रखना होगा।

एसबीआई और यस बैंक को झटका
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1 मई से छोटे बकाये पर भी लेट पेमेंट चार्ज कर सकता है। इसके अलावा, यस बैंक 1 मई से यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर 1 परसेंट अतिरिक्त चार्ज वसूलेगा।

pc- brewsterbearfacts.com