Meerut: खेत में ले जाकर किया कुकर्म, बना लिया वीडियो, जब भी मन करता ब्लैकमेल कर करता उसके साथ...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के मेरठ में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां एक नाबालिग किशोर के साथ तमंचे के बल पर कुकर्म करने और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अम्हेडा सानी गांव का रहने वाला निखिल उर्फ काले करीब एक साल से पीड़ित किशोर को धमका कर उसका यौन शोषण कर रहा था। अब जब मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की तो आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना अगस्त 2024 की बताई जा रही है। पीड़ित किशोर चारा काटने खेत में गया था, तभी निखिल ने तमंचा दिखाकर उसे खेत में ही रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने इस घिनौने कृत्य का वीडियो भी बना लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने किशोर को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

लगातार करता रहा ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार इसके बाद से वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामला तब फिर तूल पकड़ा जब 20 जून 2025 को निखिल ने एक बार फिर वीडियो दिखाकर किशोर को बुलाया और मना करने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने साहस जुटाकर किठौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, निखिल उर्फ काले के खिलाफ पहले से भी एक केस दर्ज है।  पुलिस की विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

pc- hindustan