Monalisa: उत्कर्ष सिंह की नई म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी मोनालिसा, टीजर में दिख रही परी जैसी
- byShiv
- 12 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। मोनालिसा महाकुंभ के बाद से सुर्खियों में है। वह जल्द अपनी नई फिल्म जिसे सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं उसमें नजर आएंगी। सनोज मिश्रा ने जेल से आकर फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। इसी बीच मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की नई म्यूजिक वीडियो आने वाली हैं। जिसका टीजर भी आ चुका है।
मोनालिसा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है कि उनकी और सिंगर उत्कर्ष सिंह की एल्बम 13 जून को रिलीज होगी।
टीजर में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। सफेद सूट में मोनालिसा एक दम परी नजर आ रही हैं वहीं उत्कर्ष भी सफेद कोर्ट पैंट में स्मार्ट लग रहे हैं। गाने में दिखाया गया है कि मोनालिसा को देखते ही उत्कर्ष उनके प्यार में दीवाने हो जाते हैं।
pc- filmibeat.com