Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, हो सकते हैं बीमार

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम ठंडक तो लाता हैं और लोगों को गर्मी से राहत भी दिलाता है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं की इसी मौसम में सबसे ज्यादा सावधानी खाने-पीने की चीजों को लेकर बरतनी पड़ती है। नमी बढ़ने की वजह से सब्जियां जल्दी खराब होने लगती हैं और उनमें फंगस, बैक्टीरिया साथ ही कीड़े लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो जानते हैं किन सब्जियों को खरीदते समय ध्यान देना है। 

भिंडी खरीदने से पहले उसका सिरा हल्का सा तोड़कर देखें। अगर वह आसानी से टूट जाए, तो समझिए भिंडी ताजी है। ताजी भिंडी का रंग हरा होता है और वह कुरकुरी भी होती है।

बारिश के मौसम में बैंगन के अंदर कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खरीदते समय अच्छी तरह देखें कि बैंगन पर कहीं छेद या दरार तो नहीं है।

लौकी खरीदते समय उसके वजन पर ध्यान दें। बहुत भारी लौकी के बीज अक्सर पक चुके होते हैं, जिससे उसका टेस्ट कम हो जाता है। हल्की लौकी ताजी मानी जाती है। 

pc-parbhat khabar