Myanmar Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार, थाईलैंड और बैंकाक में तबाही का मंजर, ढ़ही कई इमारते, 150 लोगों की मौत, 800 से ज्यादा घायल
- byShiv
- 29 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। म्यांमार में शुक्रवार दोपहर को आए शक्तिशाली भूकंप ने हिलाकर रख दिया है। जहां देखों वहां मौत का मंजर और बर्बादी ही नजर आ रही है। इस भूकंप से थाईलैंड, बैंकाक में भी जमकर तबाही हुई है। म्यांमार के सैन्य शासन ने बताया है कि देश में कम से कम 144 लोगों की मौत हुई है और 800 घायल हैं। यहां के दो सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों मांडले और राजधानी नेपीडॉ से आ रही तस्वीरों और वीडियो में भारी नुकसान दिख रहा है। पड़ोसी देश थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी भूकंप का भारी असर हुआ है।
ढ़ही इमारते
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां कई निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारते ढह गई। शुक्रवार दोपहर आए भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई और इसका केन्द्र म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट था। इसके बाद 6.4 तीव्रता का एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि विश्व निकाय म्यांमार की अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।
नहीं हैं स्थिति स्पष्ट
खबरों की माने तो भूकंप से मौतों, हताहतों और विनाश को लेकर पूरी तस्वीर अबतक स्पष्ट नहीं है, खास तौर पर म्यांमार में, जो दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यह गृहयुद्ध में उलझा हुआ है और यहां सूचना पर कड़ा नियंत्रण है। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि भूकंप संबंधी घटनाओं में कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हुए।
pc- ndtv.in