Nagpur: 16 साल की नाबालिग को पलंग पर हथकड़ी से बांध 30 घंटे तक लगातार रेप, कमरे में मिले 30 से ज्यादा धारदार हथियार, कई जगह से काटा
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नागपुर में आपको हिलाकर रख देने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े हैं। यहां एक 16 साल की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर 30 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा गया, इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर पीड़िता को बाहर निकाला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी की पहचान निर्भय उर्फ आकाश माधव पाखरे (19) के तौर पर हुई है, जो ठाणे का रहने वाला है, आकाश ने लड़की को नागपुर के दिघोरी इलाके में एक किराए के कमरे में 30 घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उसके साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने बताया कि लड़की बिस्तर से बंधी हुए मिली थी, उसके शरीर पर करीब 20 चोटों के निशान थे, कलाइयों और गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए घाव भी मिले, कमरे से 30 से ज्यादा धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि जब टीम अंदर पहुंची तो आरोपी लड़की के गले पर चाकू लगाए हुए था।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत पिछले साल इंस्टाग्राम पर हुई थी, आरोपी ने ‘आकाश मेहरा’ नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लड़की से दोस्ती की। बातचीत बढ़ने के बाद उसने कथित तौर पर लड़की की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर धमकी देकर लड़की पर मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा, पहले उसने एक होटल में उसका यौन शोषण किया और बाद में जब भी नागपुर आता, तो उसे किराए के कमरे पर बुलाता था।
डिलीवरी बॉय से मिला सुराग
खबरों की माने तो पुलिस ने बताया कि 2 अगस्त को लड़की के लापता होने के बाद उसके परिवार ने हुडकेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर तलाश शुरू की गई, लेकिन शुरुआती जांच में पुलिस को वह कमरा नहीं मिल सका, जहां लड़की को रखा गया था, तलाशी के दौरान पुलिस को उसी इलाके में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय दिखाई दिया, जो किसी ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था। पुलिस ने उस डिलीवरी बॉय को रोका और डिलीवरी से जुड़े मोबाइल नंबर की जांच की। जब पुलिस ने उस नंबर का मिलान पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल्स से किया, तो वह मैच हो गया, पुलिस को तुरंत समझ आ गया कि यह खाना उसी फ्लैट के लिए जा रहा है जहां आरोपी मौजूद है, इसके बाद पुलिस टीम ने डिलीवरी बॉय का पीछा किया, पुलिस किराए के कमरे तक पहुंची और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
pc- www.gnttv.com





