Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम ने कहा, भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया हैं, आज इस हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों को याद करते हुए कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
मोदी ने लिखा एक्स पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दाेष लोगों को याद करता हूं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। एक राष्ट्र के रूप में हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा।
पहलगाम में बनाया गया मृतकों की याद में स्मारक
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां एक स्मारक बनाया गया है, लिद्दर नदी के किनारे काले संगमरमर से निर्मित एक स्मारक बनाया गया है, जिस पर 26 मृतकों के नाम अंकित हैं। वहीं बरसी पर इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बात दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। आतंकियों ने लोगों से नाम और धर्म पूछकर महिलाओं और बच्चों के सामने गोली मारी थी।
pc- indianexpress.com






