Parivartini Ekadashi 2026: जाने 21 या 22 सितंबर को किस दिन हैं एकादशी का व्रत, ये रहा पूजा का शुभ मुहूर्त

इंटरेनट डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। पूरे साल में 24 एकादशी की तिथि होती हैं और सभी का अपने आप में खास महत्व होता है। ऐसे में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जानाा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर व्रत रखा जाता है। हालांकि, इस साल एक परिवर्तिनी एकादशी की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। तो जानते हैं इस साल परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किस तारीख को रखा जाएगा।

कब है परिवर्तिनी एकादशी?
हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत आरंभ 21 सितंबर को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 22 सितंबर को रात 9 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 मंगलवार को रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
परिवर्तिनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु जो चातुर्मास में योगनिद्रा में लीन रहते हैं, वे परिवर्तिनी एकादशी पर करवट बदलते हैं। इसी कारण इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को श्रद्धा और विधिपूर्वक करने से पुराने से पुराने संकट दूर हो सकते हैं।

pc- inkhabar