Petrol and Diesel: जाने देश में कितने दिन का बचा हैं पेट्रोल, डीजल, क्या सरकार लागू करने जा रही कोटा, जान ले आप भी
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन में दो बार ईंधन बचाने की अपील कर चुके हैं। साथ ही वह वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने तक की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरी बार में भी सोना नहीं खरीदने को कहा है। कई बड़े मंत्री भी इस अपील को दोहरा चुके हैं। इसके साथ ही देश में तेल संकट को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
क्या तेल की आ रही कमी
खबरों की माने तो सरकार द्वारा कोटा लागू करने की अटकलों के बीच सरकार ने साफ किया है कि देश में पर्याप्त ईंधन है। दरअसल, ईरान और अमेरिका युद्ध के चलते दुनिया की तेल आपूर्ति खासी प्रभावित हुई है। ईंधन की राशनिंग का मतलब है सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल या गैस की बिक्री पर सीमा तय करना। जब देश में तेल की कमी होती है या कीमतें बहुत बढ़ जाती हैं, तो सरकार नियम बनाती है कि एक व्यक्ति या गाड़ी को एक दिन या महीने में कितना ईंधन मिलेगा। इसका मकसद फिजूलखर्ची रोकना और यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी को जरूरत भर का तेल मिल सके।
तेल में कोटा होता हैं तय
जैसे राशन कार्ड पर अनाज मिलता है, वैसे ही तेल के लिए भी कोटा तय कर दिया जाता है ताकि अफरा-तफरी न मचे। भाषा के अनुसार, पेट्रोलियम मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि भारत की ईंधन आपूर्ति में राशनिंग करने यानी कोटा लागू करने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में कहा,घबराने की जरूरत नहीं है। पर्याप्त आपूर्ति है।
pc- newsbytesapp.com






