Pitru Paksha 2026: जाने कब से शुरू होगा पितृपक्ष, ये रही सारी तिथियों की डिटेल

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया हैं। यह वह अवधि होती है जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में विधि-विधान से श्राद्ध करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर साल पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है और इसका समापन आश्विन अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या के साथ होता है। इस दौरान अलग-अलग तिथियों पर दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाता है। 

पितृपक्ष कब से कब तक रहेगा?
पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितृपक्ष का आरंभ होगा। इसका समापन 10 अक्तूबर को आश्विन अमावस्या को पितृपक्ष का समापन हो जाएगा। 

पितृ पक्ष 2026 की तिथियां
पितृ पक्ष के दौरान हर तिथि का अपना अलग महत्व होता है। जिन पूर्वजों की मृत्यु जिस तिथि को हुई होती है, सामान्यतः उसी तिथि पर उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। 2026 में पितृ पक्ष की तिथियां इस प्रकार रहेंगी।

26 सितंबर, शनिवार – पूर्णिमा श्राद्ध

27 सितंबर, रविवार – प्रतिपदा श्राद्ध

28 सितंबर, सोमवार – द्वितीया श्राद्ध

29 सितंबर, मंगलवार – तृतीया श्राद्ध

30 सितंबर, बुधवार – चतुर्थी श्राद्ध

1 अक्टूबर, गुरुवार – पंचमी श्राद्ध

2 अक्टूबर, शुक्रवार – षष्ठी श्राद्ध

3 अक्टूबर, शनिवार – सप्तमी और अष्टमी श्राद्ध

4 अक्टूबर, रविवार – नवमी श्राद्ध

5 अक्टूबर, सोमवार – दशमी श्राद्ध

6 अक्टूबर, मंगलवार – एकादशी श्राद्ध

7 अक्टूबर, बुधवार – द्वादशी श्राद्ध

8 अक्टूबर, गुरुवार – त्रयोदशी श्राद्ध

9 अक्टूबर, शुक्रवार – चतुर्दशी श्राद्ध

10 अक्टूबर, शनिवार – सर्वपितृ अमावस्या

pc- jansatta