PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त आने से पहले कही आप का भी तो नहीं कट गया हैं नाम, इस तरह कर सकते हैं चेक

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 23वीं किस्त की है। बता दें कि पीएम किसान योजना में किसानों को हर साल सरकार की और से 2-2 हजार की 3 किस्त दी जाती है। अब तक 22 किस्त आ चुकी है। योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कई किसानों के नाम कटे हैं।

क्यों कट गए नाम
दरअसल, पीएम किसान योजना से जुड़े लाखों किसानों के नाम काटे गए हैं। बिहार में योजना से जुड़े लगभग 2.45 लाख किसानों के नाम हटा दिए गए हैं। जबकि, उत्तर प्रदेश में पीएम किसान योजना से जुड़े लगभग 16 लाख किसानों के नाम काटे गए हैं। तो जानते हैं कैसे चेक कर सकते हैं आप भी की नाम कटा हैं या नहीं।

स्टेप 1

  • आपका नाम पीएम किसान योजना से तो हीं कटा? आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर 'Beneficiary List' पर क्लिक करें

 

स्टेप 2

  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसी दूसरी चीजें भरें
  • इसके बाद 'Get Report' वाले बटन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर आपके गांव की पूरी लिस्ट आ जाती है
  • आपको लिस्ट देखकर पता चल जाएगा कि आपका नाम कट गया है है या लिस्ट में है

 

pc-parbhat khabar