PM Kisan Yojana: अगर अभी हैं कोई कमी तो अटक सकती हैं 23वीं किस्त, समय रहते करले सही
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को होता हैं, इन योजनाओं में से ही एक योजना हैं पीएम किसान योजना, इस बार इस योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर किस्त की तरह ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद हस्तांतरित की जाएगी। ऐसे में अगर योजना से जुड़ा कोई जरूरी काम आपका अधूरा है, तो आपको उस बतौर लाभार्थी पूरा कर लेना चाहिए।
23वीं किस्त कब रिलीज होगी?
पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है, नियमों के हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जून के आखिर में या जुलाई के पहले सप्ताह में ये किस्त जारी हो सकती है, हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
कौन से काम करवाने हैं जरूरी?
पहला काम
बतौर लाभार्थी आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है, अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
दूसरा काम
दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है,ये काम भी योजना के तहत आने वाला जरूरी काम है। अगर आपने ये काम नहीं किया है, तो इसे भी तुरंत करवा लें।
pc- parbhat khabar




