PM Kisan Yojana: अगर बैंक अकाउंट में नहीं हुआ अभी भी ये काम तो अटक सकती हैं आपकी 23वीं किस्त
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाएं चलाता हैं, लेकिन अगर ये कहा जाए कि सबसे चर्चित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है तो शायद इसमें दो राय न हो। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लाभार्थी जुड़े हैं और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये का लाभ ले रहे हैं। इस योजना में किसानों को अब तक 22 किस्ते मिल चुकी है। अब बारी 23वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपके बैंक खाते में एक काम होना जरूरी है वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं?
क्या काम करवाना होता है बैंक में?
अगर आप पीएम किसान योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का काम करवाना होता है
दरअसल, सरकार किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है
ऐसे में अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है
डीबीटी कैसे करवाएं?
स्टेप 1
डीबीटी के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना है
जिस ब्रांच में आपका बैंक खाता है उस बैंक शाखा में जाएं
यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको डीबीटी करवानी है
स्टेप 2
फिर आपको आधार लिंकिंग/सीडिंग फॉर्म दिया जाता है
इस फॉर्म को आपको भरना होता है
जो-जो जानकारी इसमें मांगी गई हैं, उन्हें भर दें
फॉर्म में हस्ताक्षर भी करें, जो आपके बैंक खाते में हैं
स्टेप 3
फिर आपको इस फॉर्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी लगानी होती है
इसके बाद इस फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें
अधिकारी फॉर्म चेक करके जमा कर लेता है
फिर सबकुछ सही होने में कुछ दिनों में आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन चालू हो जाता है
pc- amar ujala






