PM Modi: मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई मुलाकात, मेलोडी मूवमेंट पर चर्चा करते दिखे दोनों नेता

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच पिछले महीने भी मुलाकात हुई थी जब पीएम मोदीर इटली के दौरे पर थे। वहीं जी-7 समिट में दौरान दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाते नजर आए। यह मुलाकात जी7 ग्रुप फोटो सेशन के दौरान हुई। 

मेलोडी मूवमेंट पर हुई बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान  मेलोडी मूवमेंट पर भी बात करते सुनाई दिए। मेलोनी ने कहा कि उन्हें मोदी से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी और उनकी पिछली मुलाकात इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हुई थी।

मेलोनी ने पीएम मोदी से मिलकर क्या कहा?
मेलोनी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए कहा, आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी के साथ मौजूद सहायक के इंस्टाग्राम का नाम लेने पर मेलोनी ने कहा, हां! हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। पीएम मोदी और मेलोनी के बातचीत का यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है।

pc- ndtv india