PM Modi: कनाडा पीएम से मिले मोदी, इस साल हो सकता हैं प्रधानमंत्री का कनाडा...

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल कनाडा का दौरा कर सकते हैं। फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने इसके संकेत दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा से पहले भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौता पूरा हो जाएगा और उस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।

हुई दोनों में मुलाकात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ बैठक में यह बात कही। पीएम मोदी ने मार्क कार्नी से कहा, आपसे मिलकर खुशी हुई। जी-7 में हमारी पहली मुलाकात हुई थी और आज एक साल बाद फिर मिल रहे हैं। जैसा कि आपने कहा, हम चार बार मिल चुके हैं और फोन पर भी लगातार बातचीत होती रही है।

हम द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते रहे हैं। एक दोस्त देश के रूप में हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं। भारतीय समुदाय के प्रति आपकी चिंता और सहयोग के लिए मैं आपका आभारी हूं। भारतीय मूल के लोगों ने हमेशा सकारात्मक योगदान दिया है।

pc- navbharat