PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, भारतीय समुदाय के लोगों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौर पर पहुंच गए है। यहां उनका भारतीय समुदाय के अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार के अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि अपने 3 देशाों की यात्रा में मोदी पहले इंडोनेशिया गए थे, 3 दिन का दौरा समाप्त कर अब वे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है। तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे है। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 

होगी इन मुद्दों पर बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा, कौशल एवं छात्र गतिशीलता  तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
मेलबर्न में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। श्मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन वाद्य यंत्र डिड्जेरिडू और भारतीय तबले की अनूठी जुगलबंदी भी पेश की गई।

pc- navodayatimes.in