PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालयों के सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, इन विषयों पर हुआ गंभीर मंथन
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को अपने आवास पर विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में वित्त व अर्थव्यवस्था, वाणिज्य व उद्योग, प्रद्योगिकी से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी मंत्रालय आपसी तालमेल के साथ काम करें और अलग-अलग काम करने की बजाय एक साझा लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बेहतर नतीजा देने का प्रयास करें। उन्होंने टीम भावना को मजबूत करने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की हर योजना और हर निर्णय का केंद्र देश का आम नागरिक होना चाहिए।
खबरों की माने प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि तकनीकी आत्मनिर्भरता पर जोर देना होगा। अहम क्षेत्रों में देश को अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना होगा, ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ किया जा सके। ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसका सीधा संबंध देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और नागरिकों के कल्याण से है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, नए विकल्पों के विकास और क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।
pc- live hindustan






