PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने साणंद में किया 3,300 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, ईवी सेक्टर के लिए....
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में विकास की गति लगातार बढ़ रही हैं, भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का यूजर नहीं, बल्कि निर्माता बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में ₹3,300 करोड़ की सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया है, जिसे केन्स सेमीकॉन ने विकसित किया है।
भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह प्लांट भारत के चिप मैन्युफैक्चरिंग मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। यह फैक्ट्री एक यूनिट है, जहां चिप्स का निर्माण नहीं बल्कि उनकी असेंबली, पैकेजिंग और टेस्टिंग होती है। आसान भाषा में समझें तो यह वह जगह है, जहां छोटे-छोटे चिप्स को एक साथ जोड़कर बड़े और काम के प्रोडक्ट में बदला जाता है।
खास बात यह है कि यहां अब कॉमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है। इस प्लांट में सबसे पहले आईपीएमएस का उत्पादन किया जा रहा है, जो आज के दौर में बेहद जरूरी हो चुके हैं। ये मॉड्यूल खासकर इलेक्ट्रिक व्हीकल, इंडस्ट्रियल मशीनों और एनर्जी-एफिशिएंट उपकरणों में इस्तेमाल होते हैं, यानी आने वाले समय में ईवी सेक्टर और स्मार्ट डिवाइस इंडस्ट्री को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।
pc- live hindustan






