PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा साइप्रस भारत के लिए एक भरोसेमंद साझेदार, किए हैं कई महत्वपूर्ण निवेश

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी पांच दिवसीय विदेश दौरे पर है। अपने पहले दिन के दौरे पर पीएम साइप्रस पहुंचे। भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए भारत की अहम प्रगति और आर्थिक ताकत पर पीएम मोदी ने जोर दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा, साइप्रस, भारत के लिए एक भरोसेमंद साझेदार रहा है और उसने देश में महत्वपूर्ण निवेश किया है। कई भारतीय कंपनियों ने साइप्रस में अपनी उपस्थिति भी स्थापित की है। 

क्या कहा पीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और साइप्रस के बीच आपसी व्यापार 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, लेकिन पीएम मोदी का मानना है कि विकास और सहयोग की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, साइप्रस लंबे वक्त से हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है और यहां से भारत में महत्वपूर्ण निवेश हुआ है। उन्होंने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत पर बात की, जिसके साथ देश भविष्य में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।

भारत के पास एक स्पष्ट नीतिः मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा, पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आने वाले वक्त में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है साथ ही भारत के पास एक स्पष्ट नीति है। प्रधानमंत्री ने फ्रांस की तरह साइप्रस को भी यूपीआई में शामिल करने के लिए बातचीत का स्वागत किया और कहा, फ्रांस जैसे कई देश इससे जुड़े हुए हैं।

pc- hindustan