PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का किया दौरा, दोनों देश मिलकर करेंगे इस मंदिर का जीर्णाेद्धार

इंटरनेट डेस्क। भारत के प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय इंडोनेशिया के दौरे पर है। आज दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करते हुए इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पहुंचे पीएम मोदी ने इस करीब 1000 साल पुराने हिंदू मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर त्रिमूर्ति भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से इस विशाल मंदिर की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि भव्य प्रम्बानन मंदिर।

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि एक दिन पहले ही भारत और इंडोनेशिया के बीच इस मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णाेद्धार के लिए एक बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत भारत अपनी एक्ट ईस्ट नीति के तहत इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने में इंडोनेशिया की मदद करेगा। दोनों देशों का मानना है कि इससे भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते और मजबूत होंगे।

pc- jagran