PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति नाहयान के बीच हुई बातचीत, पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम पर हुई चर्चा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर एक दूसरे के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए और भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

ये बयान आया सामने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार सहयोग और आपसी तालमेल बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बातचीत के दौरान भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए नए कदमों पर भी विचार हुआ। 

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि वह यूएई के राष्ट्रपति के फोन और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता के प्रयासों पर विचार साझा किए गए।

pc- newsonair.gov.in