Raghuram Rajan: ट्रंप टैरिफ पर भारत के पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन की चेतावनी, कहा अब भी जाग जाओ

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसद टैरिफ लगा दिया है। इसके चलते कई तरह के व्यापार और नौकरियों पर संकट आ सकता है। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और मशहूर अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने बेहद चिंताजनक बताया है। रघुराम राजन ने कहा कि भारत के लिए किसी एक व्यापारिक साझेदार पर अधिक निर्भर रहना ही आपदा के समान है और ये एक बड़ी चेतावनी है।

क्या कहा राजन ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रघुराम राजन ने कहा यह एक चेतावनी है। हमें किसी एक देश पर बहुत अधिक निर्भर नहीं होना चाहिए। हमें पूर्व की ओर, यूरोप की ओर, अफ्रीका की ओर देखना चाहिए और अमेरिका के साथ आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन ऐसे सुधारों को लागू करना चाहिए जो हमें अपने युवाओं को रोजगार देने के लिए आवश्यक 8-8.5 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में मदद करें।

तेल आयात पर भी बोले
पूर्व आरबीआई गवर्नर ने सुझाव दिया कि भारत रूसी तेल आयात पर अपनी नीति का पुनर्मूल्यांकन करें। हमें यह पूछना होगा कि किसे फायदा हो रहा है और किसे नुकसान। रिफाइनर अत्यधिक मुनाफा कमा रहे हैं, लेकिन निर्यातक टैरिफ के माध्यम से इसकी कीमत चुका रहे हैं। यदि लाभ बहुत अधिक नहीं है, तो शायद यह विचार करने योग्य है।

pc- moneycontrol.com