Rajasthan: राज्य कर्मचारियों के बाद राजस्थान कैडर के IAS, IPS और IFS अधिकारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते बढ़ोतरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले राजस्थान में तैनात आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इसके पहले प्रदेश कर्मचारियों के लिए डीए और दिवाली बोनस की घोषणा हुई थी। राज्य सरकार ने राजस्थान कैडर के अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है। अब इन अधिकारियों को 60 फीसदी के बजाय 63 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का फायदा एक जुलाई 2026 से ही दिया जाएगा।

इस संबंध में प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा  और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। 

60 से बढ़कर 63 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
राजस्थान सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पहले यह 60 फीसदी था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो गया है।

PC- thehansindia.com