Rajasthan: सीएम को हटाएं जाने बयान के बाद भाजपा का पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना, कहा- चर्चा में बने रहने के लिए देते हैं ऐसे बयान
- byShiv
- 26 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को षड्यंत्रपूर्वक हटाने को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद भाजपा के नेता अब अशोक गहलोत पर निशाना साधने ने नहीं चूक रहे है। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राठौड़ ने कहा कि जिस व्यक्ति को खुद हमेशा डर रहता था कि उसे हटा दिया जाएगा, वह आज दूसरों को हटाए जाने की बातें कर रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, अशोक गहलोत हटने और घटने से आगे कभी बढ़ नहीं पाए, यही उनके जीवन की सच्चाई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने कहा कि जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे तब उनके ही डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधायकों को लेकर चले गए थे, ये सारा देश जानता है. विधानसभा चुनाव के बाद से गहलोत हाशिये पर हैं, इसलिए खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
pc- parbhat khabar