Rajasthan: अशोक गहलोत ने कहा, 3 राज्यों के चुनाव परिणाम निराश करने वाले, लेकिन हम नहीं होंगे...

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजों को निराश करने वाला बताया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को जरूरत कांग्रेस की है एवं कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को बचा सकती है। बंगाल सहित 3 राज्यों के नतीजे निराश करने वाले हैं, परन्तु हम हतोत्साहित नहीं होंगे।

क्या लिखा एक्स पर
मीडिया रिपोटर्स की माने उन्होंने लिखा आज के दिन राजस्थान सहित देश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकल्प लेकर कठिन परिश्रम में जुट जाना चाहिए और उसी संकल्प पर आगे बढ़ना चाहिए। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए केरलम के मतदाताओं का हार्दिक आभार एवं गठबंधन के सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत केरलम की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और यूडीएफ की जन कल्याणकारी नीतियों की जीत है। 

क्या बोले केरलम के लिए
खबरों की माने तो अशोक गहलोत ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड़ से सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार केरलम में सुशासन प्रदान करेगी। बाकी जगह पर नतीजे हमारे लिए निराशाजनक रहे हैं लेकिन जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत से काम किया जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

pc- india tv hindi