Rajasthan: भाजपा विधायक से मारपीट मामला, नेता प्रतिपक्ष ने कहा, प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा हैं
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। बता दें कि गंगानगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयदीप बिहाणी से कथित तौर पर मारपीट करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। भाजपा विधायक बिहाणी ने आरोप लगाया कि जवाहर नगर इलाके में एसडी बिहाणी कॉलेज में जन सुनवाई के दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला किया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हैं पूरा मामला
मामले को लेकर अब सूबे की सियासत गरमा गई है। विधायक से मारपीट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर डबल इंजन की सरकार है। जहां जंगलराज और अराजकता का माहौल है. विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं।
खबरों की माने तो टीकाराम जूली ने कहा कि विधायक के साथ अधिकारी मारपीट कर रहे हैं। टीकाराम जूली ने कहा कि मैं समझता हूं की सीएम भजनलाल को अब तो समझ आ गया होगा की प्रदेश के अंदर क्या स्थिति है। सरेआम एक विधायक पर हमला किया जा रहा है।
pc- sachbedhadakdaily.com






