Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आएंगे राजस्थान के दौरे पर, राठौड़ ने बताई तारीख!
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जल्द ही राजस्थान दौरा होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दौरे के समय को लेकर मदन राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को राजस्थान आने का न्योता तो पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन फिलहाल दूसरे राज्यों के चुनाव परिणाम आने का इंतजार है। जैसे ही ये नतीजे आएंगे, उसके तुरंत बाद यानी 15 मई के आसपास उनका दौरा तय हो सकता है।
इस दौरान मदन राठौड़ ने बताया कि सिर्फ नेताओं के दौरे ही नहीं, बल्कि पार्टी अब अपने ढांचे को भी आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। राजस्थान के हर जिले में भाजपा के अपने नए कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, राज्य स्तर पर एक नया भव्य मुख्यालय बनाने को लेकर भी प्रभारी के साथ मीटिंग में चर्चा हुई है।
pc- dd news






