Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिए बड़े फैसले, प्रदेश में होने जा रहे हैं ये बड़े...
- byShiv
- 17 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई बड़े फैसले लिए है। इन फैसलों का फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा। खबरों की माने तो राजस्थान में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सप्लोरेशन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए माइनिंग लीज के प्रस्ताव को स्वीकृत दे दी है। खबरों की माने तो बाड़मेर की पचपदरा और शेरगढ़ के नवातला और देवीगढ़ में 207.63 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रेयर अर्थ एलिमेंट्स खनिज ब्लॉक के एक्सप्लोरेशन को मंजूरी मिली है। इसके लिए मैसर्स सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट को एक्सप्लोरेशन लाइसेंस मिला है।
खबरों की माने तो सीएम भजनलाल शर्मा ने 8 जिलों में नागरकि सुरक्षा कोर का गठन किया है। बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर में ‘नागरिक सुरक्षा कोर का गठन करने की हरी झंडी मिल गई है। जिले में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।
इसके साथ ही एनआईए मामलों के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना की मंजूरी दी है। सीएम ने राज्य में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण मामलों की सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय की स्थापना करने की अनुमति दी है। इससे राज्य में न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होगी।
pc-pratahkal.com





