Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक पहुंच गए मॉर्निंग वॉक के लिए जवाहर सर्किल, लोगों से मिल जाने हालचाल
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अचानक से सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपने पुराने इलाके जवाहर सर्किल पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री बेहद कम सुरक्षा के साथ बिना तय प्रोटोकॉल के पार्क पहुंचे और वॉक किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ में मुलाकात भी की।
मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक के दौरान कई लोगों से सामान्य बातचीत की और हालचाल पूछा। आज के मॉर्निंग वॉक में उनके पुराने साथी और जानकार भी मिले जो वर्षों से उन्हें इस पार्क में देखते रहे हैं, वे मुख्यमंत्री के साथ चलते हुए पुराने दिनों को याद करते रहे। दूसरी ओर कई भाजपा पदाधिकारी भी सुबह-सुबह पहुंच गए और मुख्यमंत्री के साथ वॉक में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह सादगी, सरलता और सहज व्यवहार सुबह पार्क में मौजूद लोगों की चर्चा का केंद्र रहा। उनके इस अंदाज ने लोगों को फिर वही पुराने भजनलाल शर्मा याद दिला दी।
pc- amar ujala




