Rajasthan: सीएम ने जेडीए अधिकारियों को दिए निर्देश, जेएलएन मार्ग होगा सिग्नल फ्री

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर में लगातार ट्रेफिक बढ़ता जा रहा हैं और इस कारण लोगों को भारी जाम का सामना भी करना पड़ता है। इस बीच राजधानी जयपुर को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने शहरी विकास की योजनाओं को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  कहा कि जयपुर को शहरी विकास के उत्कृष्ट मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने जेडीए के अधिकारियों से प्रभावी ट्रैफिक इम्प्रुवमेंट प्लान तैयार किए जाने को कहा। 

जेएलएन मार्ग होगा सिग्नल फ्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम ने कहा कि जेएलएन मार्ग पर स्थित प्रमुख स्थानों को सिग्नल फ्री बनाने की योजना पर काम करें। इससे वाहन चालकों को बार-बार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यातायात सुधार की योजना केवल वाहनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यवस्थित पार्किंग को भी प्राथमिकता दी जाए।

दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर ऐसे समाधान तलाशे जाएं।

pc- danik bhaskar