Rajasthan: सीएम शर्मा ने इस काम को लेकर दिखाई गंभीरता, कहा- लापरवाही, निम्न गुणवत्ता नहीं की जाएगी स्वीकार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे है। अब उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय बैठक लेते हुए प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर सड़क निर्माण में लापरवाही या निम्न गुणवत्ता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी और अभियंता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क तंत्र को मजबूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सार्वजनिक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की समीक्षा की और जालौर-झालावाड़, श्रीगंगानगर-कोटपूतली तथा अजमेर-बांसवाड़ा जैसे प्रमुख रूटों पर बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर दिया।

pc-navbhart times