Rajasthan: डोटासरा ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्हें इसे सत्ता का खुला दुरुपयोग करार दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस के राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना सत्ता का खुला दुरुपयोग है।

उन्होंने कहा क्या देश में शांतिपूर्ण विरोध भी अपराध बन गया है? लोकतंत्र में असहमति दबाने की नहीं, सुनने की परंपरा होती है। लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा के मंदिरों को भी अपनी तानाशाही और नफरत की राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहती है। एनएसयूआई के युवाओं पर हुई ज्यादती निंदनीय और शर्मनाक है। युवाओं की आवाज दबाकर सरकार डराना चाहती है।

pc- khaskhabar.com