Rajasthan: शिक्षा मंत्री दिलावर का बड़ा ऐलान, अब शिक्षा विभाग के इन कर्मचारियों की बढ़कर आएगी सैलेरी
- byShiv
- 04 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स को लेकर वेतन बढ़ाने की बात कही। बताया जा रहा हैं कि भजनलाल सरकार ने अब इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विधानसभा में सोमवार को इसकी घोषणा की।
इसके तहत अब इन कर्मचारियों का अप्रैल से 15 प्रतिशत तक वेतन बढ़ जाएगा। हालांकि इन कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम में शामिल करने को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। सरकारी स्कूलों में कार्यरत कुक कम हेल्पर्स की कम सैलेरी को लेकर शिव विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था।
इसको लेकर उन्होंने बताया कि प्रदेश के 65000 सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाने वाले हेल्पर्स को महज 3000 का भुगतान किया जाता है, जो उनके लिए काफी नहीं है। इस मुद्दे पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हेल्पर्स के वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले यह मानदेय 1000 है, तो उसे 2143 बढ़कर दिए गया है। यहीं नहीं अप्रैल महीने से इन हेल्पर्स को 15 प्रतिशत अधिक राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 2800 रुपए मिलेंगे।
pc- aaj tak





