Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में लिया भजनलाल सरकार को निशाने पर, कहा-जनता के साथ हुआ धोखा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भजन लाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक खबर को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने भाजपा सरकार  पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रदेशभर में सड़कों की स्थिति बेहतर करने के लिए हर विधानसभा सीट के साथ समान व्यवहार करते हुए बजट घोषणा कर प्रत्येक क्षेत्र को सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए दिए थे, चाहे विधायक किसी भी दल का रहा हो, क्योंकि हमारी प्राथमिकता जनता का हित था। भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा करते हुए बजट घोषणा में प्रत्येक विधानसभा के स्थान पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के लिए 2000 करोड़ रुपये एकमुश्त की घोषणा की।

गहलोत ने कहा कि इस घोषणा के समय जो आशंका विधायकों एवं जनता के मन में थी, वो सच साबित हुई। भाजपा सरकार ने बजट में हर विधानसभा क्षेत्र की जगह सिर्फ भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2000 करोड़ की घोषणा कर खुलकर भेदभाव का रास्ता अपनाया है, जिसका सीकर एक उदाहरण है। पूरे प्रदेश से इसी तरह की सूचनाएं मिल रही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि सीकर जिले में सड़कों को लेकर भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार खुलकर सामने आ गया है। जिले के तीनों भाजपा विधायकों के क्षेत्रों धोद, खंडेला और श्रीमाधोपुर को 31.18 करोड़ रुपए की लागत से 38 सड़क कार्य स्वीकृत हुए, वहीं कांग्रेस विधायकों वाले लक्ष्मणगढ़, सीकर, फतेहपुर, दांतारामगढ़ और नीमकाथाना को एक रुपया तक नहीं मिला।

pc- ndtv raj