Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत ने इस मामले में भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की समीक्षा बैठक में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती द्वारा आंगनबाड़ियों में मिलने वाले पोषाहार पर चिंता जताने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार में क्या चल रहा है?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि खुद सत्ताधारी दल के विधायक ही आज सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं। उदयपुर की समीक्षा बैठक में गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती का यह कहना कि आंगनबाड़ी के पोषाहार को जानवर भी नहीं खाते, बेहद विचलित करने वाला है। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
एक तरफ योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी देरी और दूसरी तरफ मासूमों के निवाले में भ्रष्टाचार? डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सामने अपनों ने ही आईना दिखा दिया है। भाजपा सरकार विज्ञापनों और बैठकों से आगे बढ़कर इन गरीब बच्चों की सुध कब लेगी?
pc- thefederal.com






